जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बारिश से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, कलेक्टर-निगमायुक्त ने नालों और प्लांटों का किया निरीक्षण

जलभराव रोकने की तैयारी तेज, बड़े नालों की सफाई समय पर पूरी करने के निर्देश

जबलपुर,यशभारत। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में  शनिवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नाला-नालियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर आयुक्त अरविंद शाह, अशफाक परवेज कुरैशी और स्वास्थ्य विभाग का अमला भी मौजूद रहा।

1781337646 WhatsApp Image 2026 06 13 at 13.20.05

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओमती नाला, भूलन नाला, प्रेम नगर नाला और गंगा सागर नाला सहित शहर के प्रमुख नालों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सफाई कार्य की प्रगति देखी और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से भी फीडबैक लिया गया, जहां कई लोगों ने बताया कि नियमित सफाई के कारण अब पहले जैसी जलभराव की समस्या नहीं हो रही है।

1781337655 WhatsApp Image 2026 06 13 at 13.20.05 (1)

सफाई के साथ अपशिष्ट प्रबंधन पर भी फोकस

दौरे के दौरान कलेक्टर और निगमायुक्त ने शहर के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्लांटों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि दोनों प्लांट पूरी क्षमता से संचालित हों ताकि कचरे और सीवेज का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जा सके।

1781337665 WhatsApp Image 2026 06 13 at 13.20.04

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने निर्देश दिए कि सभी बड़े नालों की तली झाड़ सफाई समय रहते पूरी कर ली जाए। वहीं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वास्थ्य अमले को नियमित मॉनिटरिंग, कचरा संग्रहण और नालों की सफाई में लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
नगर निगम का लक्ष्य इस वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को न्यूनतम करना और शहर की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बनाए रखना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button