भोपालमध्य प्रदेश

लोकतंत्र बचाओ अभियान को कांग्रेस देगी नई धार राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा, दिल्ली पहुंचेंगे मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक , जीतू पटवारी

लोकतंत्र बचाओ अभियान को कांग्रेस देगी नई धार

राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा, दिल्ली पहुंचेंगे मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक , जीतू पटवारी

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि लोकतंत्र की रक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी अपने संघर्ष को और तेज करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी विधायक शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे। राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा गया है और उनके कार्यालय से अनुमति मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष मीडिया के सामने विस्तार से रखेगी जिसके बाद आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें युवाओं के भविष्य से जुड़े पेपर लीक के मामले और किसानों की समस्याओं जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है। पटवारी ने कहा कि किसान खाद और उर्वरक जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान हैं जबकि देश की अर्थव्यवस्था भी कई चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने दावा किया कि विदेश नीति से लेकर आम जनता के दैनिक जीवन से जुड़े अनेक मुद्दों पर लोगों में असंतोष का माहौल है और इसके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संवैधानिक दायरे में रहकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button