मध्य प्रदेशराज्य

युवक की करंट से दर्दनाक मौत : पानी भरते समय विद्युत पोल से लगा करंट,बिजली विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

मंडला। जिले के जहरमऊ गांव में बिजली के पोल में करंट आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद हडकंप मच गया।

 

बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय युवक अक्षय यादव की करंट से मौत हुई है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने इसके विरोध में सिवनी-मंडला मार्ग स्थित कान्हा तिराहे पर चक्काजाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 

युवक अपने घर के बाहर लगे नल से पानी भर रहा था। नल के पास स्थित बिजली के पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

परिजन उसे तुरंत बम्हनी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अक्षय पेशे से ड्राइवर था और ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है जो समझाइस दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button