भोपालमध्य प्रदेश

युवक पर छुरी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

युवक पर छुरी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल,यशभारत। राजधानी के हनुमानगंज थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई छुरी भी बरामद कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 28 मई को दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच घोड़ा नक्कास स्थित खजूर वाली गली में रहने वाले जावेद खान ने अपने घर के पास आरोपी मो. साद को घूमते हुए देखा। जावेद खान ने जब साद को समय असमय बाहर घूमने से मना किया और उसके हाथ में मौजूद संदिग्ध वस्तु को लेकर समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया। आरोपी मो. साद ने जान से मारने की नीयत से जावेद खान पर छुरी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने शनिवार, को सटीक सूचना के आधार पर लक्ष्मी टॉकीज के पास घेराबंदी कर आरोपी मो. साद पिता सिराज उर्फ कल्लू को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त छुरी जब्त कर आरोपी को भोपाल न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button