देशमध्य प्रदेशराज्य

डेढ़ KM ऊंचाई और 2 KM दूर तक ब्लास्ट की धमक,

 DRDO ने किया शक्तिशाली बम का परीक्षण

डीआरडीओ ने हरियाणा में एक बेहद शक्तिशाली बम का परीक्षण किया है। विस्फोट के दौरान बम के टुकड़े लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाने का अनुमान था और विस्फोट स्थल से 2 किलोमीटर तक के क्षैतिज दायरे में इन टुकड़ों के फैलने की आशंका थी। इसलिए 2 गांवों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था।

भारत ने एक नई कामयाबी हासिल की है। डीआरडीओ ने हरियाणा के पंचकूला जिले के रामगढ़ में स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी में एक उच्च क्षमता वाले बम का सफल परीक्षण किया है। यह DRDO की ही एक यूनिट है।

घरों में रहने की दी थी सलाह

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रमुख प्रयोगशाला ‘टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी’ (TBRL) ने रविवार को हरियाणा के पंचकूला जिले की रामगढ़ परीक्षण रेंज में इस बम का परीक्षण किया। परीक्षण को देखते हुए पंचकूला जिले के भानू और बिल्ला गांवों के निवासियों को निर्धारित अवधि के दौरान घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई थी।

निर्धारित किया गया था सुरक्षा क्षेत्र

अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के दौरान बम के टुकड़े लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाने का अनुमान था और विस्फोट स्थल से 2 किलोमीटर तक के क्षैतिज दायरे में इन टुकड़ों के फैलने की आशंका थी। इसलिए परीक्षण को सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए विस्फोट स्थल के चारों ओर दो किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र निर्धारित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button