देश

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत

ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव और भरेहटा के बीच सड़क हादसा

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में नेशनल हाईवे-730 पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव और भरेहटा के बीच तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मैजिक वाहन में सवार करीब 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मैजिक वाहन सवार लोग लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।

02 16

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button