लक्ष्मी टॉकीज सराए में देर रात लगी आ- फलों से भरे ठेले जलकर राख

लक्ष्मी टॉकीज सराए में देर रात लगी आ- फलों से भरे ठेले जलकर राख
भोपाल, यश भारत। शहर के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराए इलाके में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सराए में खड़े फलों से भरे ठेलों में लगी, जिससे कुछ ही देर में कई ठेले जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक आतिफ अकील भी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य साधनों की मदद से आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया।
आगजनी के दौरान ठेलों के टायर तेज गर्मी के कारण फटने लगे, जिससे आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए लोगों ने तुरंत ठेलों को बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान कुछ लोगों के हाथ भी हल्के रूप से झुलस गए।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके पास कई वाहन भी खड़े थे। समय रहते लोगों ने गाड़ियों को वहां से हटा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।







