भोपालमध्य प्रदेश

पीपल्स हॉस्पिटल के सामने बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पीपल्स हॉस्पिटल के सामने बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

भोपाल,यश भारत। राजधानी के निशातपुरा क्षेत्र में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब पीपल्स हॉस्पिटल के ठीक सामने स्थित एक बहुमंजिला इमारत से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। अस्पताल के नजदीक होने के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल आए।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और निशातपुरा पुलिस बल मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकलकर्मियों को स्थिति पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के आवागमन में कोई बाधा न आए।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। इस भीषण अग्निकांड में इमारत के भीतर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान के सटीक आकलन में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button