जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

क्लोजिंग नजदीक आते ही तेज हो रही वसूली

निगम कर रहा बड़े बकाय दरों की संपत्ति कुर्क

क्लोजिंग नजदीक आते ही तेज हो रही वसूली

निगम कर रहा बड़े बकाय दरों की संपत्ति कुर्क

जबलपुर, यश भारत। निगमायुक्त द्वारा राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा लगातार की जा रही है। जिसके चलते वसूली अभियान में तेजी आई है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विभागीय प्रमुखों एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी बकाया करों की राशि वसूलने मैदान में उतर आये हैं। जिसके परिणाम स्वरूप बड़े बकायादारों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 18 बड़े करदाताओं की सम्पत्तियॉं अलग अलग संभागों के अंतर्गत कुर्क की गई है। भवनों को कुर्क करने के साथ-साथ बकायादारों को 3 दिन का नोटिस दिया गया है। यदि 3 दिन में बकाया करों की राशि जमा नहीं की जाती है तो वैधानिक प्रक्रियाओं को पूर्ण कराते हुए कुर्क सम्पत्तियों को नीलाम करने की कार्रवाई की जाएगी। नए कानून के तहत पिछले साल से जो लोग निश्चित समय पर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं उन्हें अधिभार सहित दुगनी राशि जमा करनी पड़ रही है। जिसको लेकर पूर्व में विरोध भी हुआ था लेकिन कोई परिवर्तन नहीं हुआ। ऐसे में निगम अधिकारी समय सीमा के भीतर ही कर जमा करवाने का प्रयास कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App