जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस को झटका, सागर की पूर्व MLA पारुल साहू और छिंदवाड़ा के अमित सक्सेना सहित कई नेता भाजपा में शामिल

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सागर जिले की पूर्व विधायक पारुल साहू, छिंदवाड़ा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना और छिंदवाड़ा कॉलेज में जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष रहे शाहिद खान सहित कुछ नेताओं ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं चलेगा: मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक पारुल साहू, शेर सिंह यादव और अमित सक्सेना शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए हैं। एक तरफ वह मंदिर का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ ‘दुआ’ करते हैं। यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। जनता इस बार उन्हें माफ नहीं करने वाली। साफ दिख रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।

भाजपा अमिट, कांग्रेस मिटने वाली
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा अमिट बताया है। जबकि, कांग्रेस के लिए कहा वह मिटने वाली है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को सदस्यता समारोह के दौरान शिवराज ने कहा, बीजेपी पार्टी नहीं परिवार है, मैं सभी सदस्यों का भाजपा में हार्दिक स्वागत करता हूं।

नरेंद्र सलूजा बोले-MP में रिकार्ड बन रहा है
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने बताया कि पारुल साहू के साथ छिन्दवाड़ा, बेगमगंज, ग़ैरतगंज और रायसेन ज़िले के कई कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को कहा, संख्या नोट करते चलो…गिनती करते चलो…मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड बन रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button