मध्य प्रदेशराज्य

चलती बाइक से गिरी मां को ट्रक ने कुचला : मौके पर तोड़ा दम, क्षत-विक्षत शव के पास बैठकर बिलखती रही बेटी

गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

सतना यश भारत। मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नेशनल हाईवे-30 पर परसवाही गांव के पास चलती बाइक से गिरने के बाद एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और महिला की बेटी अपनी मां के क्षत-विक्षत शव के पास बैठकर बिलखती रही। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

 

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सरोज साकेत के रूप में हुई है। वह अपने बेटे और बेटी के साथ बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान परसवाही गांव के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।

 

करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button