रात भर चली खाकी की काम्बिंग गश्त, डेढ़ सैकड़ा पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाकर 115 वारंटियों को किया गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा विगत रात्रि एक विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गस्त का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले भर में फरार, आदतन अपराधी, वांछित एवं संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। जिले के 15 थाना प्रभारियों ने 150 से अधिक पुलिस बल के साथ स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में 115 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया एवं 88 से अधिक निगरानी बदमाशों एवं सूचीबद्ध गुण्डों की सघन चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। कांबिंग गस्त के दौरान विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी प्रकरणों में कुल 58 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न प्रकरणों में जारी 30 स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी की गई। 46 गुण्डों के निवास स्थानों पर जाकर चेकिंग की गई। 42 निगरानी बदमाशों के घरों पर अचानक दबिश देकर सत्यापन किया गया। 3 जिला बदर अपराधियों की चेकिंग की गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए 36 मुसाफिर चेक कर रजिस्टर में इंद्राज किए गए।
बैंकों और एटीएम की सुरक्षा पर फोकस
कटनी पुलिस द्वारा कटनी के सभी वित्तीय संस्थानों एबैंक एटीएम को रात्रि में चेक किया गया। कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन एवं मुड़वारा स्टेशनए सलैया स्टेशनएबस स्टैंड पर सतत निगाहें रख कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर सेवन के विरुद्ध 14 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जुआ एक्ट के तहत 1 प्रकरण दर्ज वैधानिक कार्रवाई की गई। संमंस एवं जमानती वारंट दृ अभियान के दौरान 27 जमानती वारंट एवं 60 संमंस तामील किए गए। वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई। एवं 85 चालान मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में किए गए।







