भोपालमध्य प्रदेश

जेल से छूटते ही फिर तस्करी में लगा आदतन अपराधी, साथी समेत गिरफ्तार

जेल से छूटते ही फिर तस्करी में लगा आदतन अपराधी, साथी समेत गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ी 54 लीटर अवैध शराब, आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मामले

भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 54 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 22 हजार 8 सौ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी आशीष बडगुजर शातिर अपराधी है और हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।

थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक्टिवा सवार दो युवक भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ईदगाह हिल्स चौकी प्रभारी उनि. सूरज अतुलकर की टीम ने के घेराबंदी कर आरोपी आशीष बडगुजर और विशाल कनाडे को वाजपेयी नगर के पास धर दबोचा।

बोरियों में भरकर ले जा रहे थे 300 क्वार्टर
तलाशी लेने पर पुलिस को आरोपियों के पास मौजूद एक्टिवा गाड़ी पर रखी प्लास्टिक की बोरियों में देशी मदिरा प्लेन के 300 क्वार्टर मिले। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शराब और वाहन जप्त कर लिया है।

पुराना है आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष बडगुजर के खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में पहले से 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं उसके साथी विशाल कनाडे के विरुद्ध भी 4 मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button