जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

 रांझी  में पंडाल में लगा करंट 10 फीट नीचे गिरा युवक ,हालत नाजुक

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबलपुर , यश भारत | रांझी झंडा चौक में दुर्गा पंडाल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक को अचानक करंट लग गया और युवक 10 फीट नीचे गिर गया। घटना के बाद पंडाल में अफरा तफरी मच गई। हालांकि युवक बुरी तरह घायल है, जिसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक घटना 10 बजे रांझी के झंडा चौक की हैं। जहां 22 वर्षीय युवक टेंट हाउस में काम करता हैं। जो लाइट के कनेक्शन के लिए विशाल दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में चढ़ा हुआ था। इस दौरान वह लाइट का कनेक्शन करीब 10 से 15 फीट ऊपर चढ़कर कर रहा था। ऊंचाई काफी होने के कारण युवक तार सहित नीचे आ गया। तार टूटने के कारण पंडाल में करंट फैल गया। गनीमत रही इस दौरान टेंट के नजदीक युवक के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति

मौजूद नहीं था।

युवक की चीख सुनकर समिति के सदस्य युवक को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन युवक तब तक बुरी तरह झुलस गया था और नीचे जमीन में पड़ा हुआ था। घटना के बाद से ही पंडाल अंधेरा छाया हुआ हैं । अफरा-तफरी माहौल मचा हुआ हैं। हालांकि इलाज के लिए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

3.9/5 - (19 votes)

Related Articles

Back to top button