भोपाल

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे निरस्त

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे निरस्त
भोपाल, यश भारत । रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस के मई माह में कुल सात फेरे निरस्त किए गए हैं। इस दौरान दोनों दिशाओं में ट्रेन निर्धारित तिथियों पर संचालित नहीं होगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को नहीं चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को निरस्त रहेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। यह कार्य रेलवे ट्रैक और सिग्नल प्रणाली को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों की गति, सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button