युवती को बंधक बनाकर होटल में गैंगरेप, मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

युवती को बंधक बनाकर होटल में गैंगरेप, मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 23 वर्षीय युवती को जबरन होटल में ले जाकर आरोपियों ने न केवल उसकी अस्मत लूटी, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
होटल के कमरे में दिया वारदात को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोलार स्थित 80 फिट रोड की है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिट्टू, विनीता और उनके अन्य साथियों ने युवती को जबरन इन होटल ले गए। वहां युवती को एक कमरे में बंधक बना लिया गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।







