जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर क्रूज हादसे पर CM मोहन यादव सख्त जांच के आदेश, रेस्क्यू टीम को 15 अगस्त पर मिलेगा सम्मान

जबलपुर,यश भारत

जबलपुर क्रूज हादसे पर CM मोहन यादव सख्त जांच के आदेश, रेस्क्यू टीम को 15 अगस्त पर मिलेगा सम्मान

 जबलपुर,यश भारत । मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में बरगी बांध पर हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर इस हादसे के पीछे चक्रवात को जिम्मेदार बताया है, हालांकि पूरी सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

मुख्यमंत्री ने 1 मई को मीडिया से बातचीत में बताया कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और एसीएस संजय दुबे समेत प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गईं। अब तक 29 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

सीएम मोहन यादव ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि रेस्क्यू टीम ने असाधारण साहस और तत्परता दिखाई। उन्होंने बताया कि टीम ने क्रूज को काटकर लोगों को बाहर निकाला। इस वीरता के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल सदस्यों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है। राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button