मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार ट्रॉला और बारातियो से भरे तूफान वाहन की सीधी टक्कर : नाबालिग की मौत, 15 घायल

मंडला । नेशनल हाईवे-30 पर  हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 साल के बालक की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए।

 

हादसा मोतीनाला थाना क्षेत्र के जोगी मंडी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रॉला और बारात से भरे तूफान वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। बारात लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मोहगांव थाना क्षेत्र के कौआडोंगरी गांव से बारात मोतीनाला थाना क्षेत्र के सूरजपुरा गांव जा रही थी। तूफान वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉला ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन पलट गए। 14 वर्षीय बालक की मौत,15 घायल हादसे में कौआडोंगरी निवासी रविकांत धुर्वे (14), पुत्र शिवराम धुर्वे की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने की मदद, पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रविकांत को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोतीनाला पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button