जबलपुर में सास-ससुर को सपने में दिखते है दहेज के पैसे : गर्भवती बहू नहीं ला पाई दहेज तो दो बच्चों के साथ धक्के मारकर घर से बाहर किया

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के हनुमानताल में रहने वाले एक परिवार का अनोखा मामला सामने आया है। परिवार की पीडि़ता बहू ने थाने में सास-ससुर और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि सास-ससुर और पति को सपने में दहेज के पैसे नजर आते है और यही सपना पूरा करने के लिए वह उससे दहेज मांग रहे है। जब वह दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाई तो उसे दो बच्चों के सहित घर से धक्के मारकर भगा दिया गया। पीडि़ता का कहना है कि वह गर्भवती है, तीसरे बच्चे का जन्म भी होने वाला है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर, प्रकरण को विवेचना में लिया है।
पीडि़ता की कहानी, उसी की जुबानी
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब चार साल पहले आरोपी इमरान खान से उसकी मुलाकात हुई थी। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद परिजनों ने एक समाज में होने के कारण निकाह करा दिया। लेकिन निकाह के 4 महिने बाद से ही सास और ससुर दहेज की मांग करने लगे। इतना ही नहीं पति भी अपने परिजनों की बातों में आ गया और उससे दहेज में बाइक की डिमांड करने लगा। जब उसने विरोध करते हुए कहा कि शादी में हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। लेकिन पति ने कहा कि बाइक लेकर आओ नहीं तो घर पर लौटना और दो बच्चों के साथ धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। अब वह गर्भवती है और मायके में रह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






