जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक प्रबंधक, कियोस्क संचालक से मांगी घूस

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा जिले में एसडीएम कार्यालय में ई गवर्नेन्स के कर्मचारी हितेश देशमुख को रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। आरोप है कि लोक सेवा गारंटी के कार्य के लिए कियोस्क संचालक से 4000 रु लिए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक ई गवर्नेन्स के कर्मचारी हितेश देशमुख ने कियोस्क संचालक से आधार सेंटर के भौतिक सत्यापन और प्रतिमाह आधार सेंटर की आईडी को जारी रखने के लिए 4000 हजार रिश्वत मांगी थी। साथ ही रिश्वत नहीं देने पर आरोपी सहायक प्रबंधक ने आईडी बंद करा देने की धमकी दी थी।

फरियादी राजीव प्रसाद शिव ने परेशान होकर इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। वहीं सोमवार को टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर सहायक प्रबंधक को कलेक्ट्रेट के सामने चाय की दुकान पर रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका निरीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक भूपेंद्र दीवान की रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button