मध्य प्रदेशराज्य

खूंखार बाघ का हमला :  अधेड़ की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद यहां मिला क्षत-विक्षत शव…

Table of Contents

मंडला lजिले के बिछिया सामान्य वन मंडल क्षेत्र में बाघ के हमले से एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपनी मवेशियों को चराने जंगल गया था, जिसके दो दिन बाद उसका क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला। कटंगा रैयत निवासी पंचम धुर्वे विगत  अपनी मवेशियों को लेकर घर के पास लगे जंगल में गए थे। जब शाम को वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने बिछिया थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।

जानकारी अनुसार रविवार को कुछ ग्रामीणों ने गांव में सूचना दी कि उन्होंने जंगल में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा है। तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव स्थल पर जाकर शिनाख्त की। परिजनों ने शव की पहचान पंचम धुर्वे के रूप में की। दोनों विभागों के द्वारा विधिवत कार्रवाई पूरी की गई, और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामवासियों ने वन विभाग के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए और अपनी सुरक्षा को लेकर कुछ मांगें रखीं। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहां कि जंगल की ओर फेंसिंग की ऊँचाई बढ़ाई जाए। बारामासी की सफाई विधिवत तरीके से नियमित रूप से करवाई जाए।

मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग वन्यजीवों के मूवमेंट पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करे और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button