भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में लेंसकार्ट स्टोर पर विवाद गहराया, हिंदू संगठन ने दर्ज कराई आपत्ति, तीखी बयानबाजी से बढ़ा तनाव

भोपाल में लेंसकार्ट स्टोर पर विवाद गहराया, हिंदू संगठन ने दर्ज कराई आपत्ति, तीखी बयानबाजी से बढ़ा तनाव

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक निजी रिटेल स्टोर को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। शहर के एक लेंसकार्ट स्टोर पर कथित रूप से कलावा न बांधने के मुद्दे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी और सामाजिक रंग लेता नजर आ रहा है। मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्टोर के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध जताया।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में ब्रांडेड उत्पादों का उपयोग करने वाले अधिकांश लोग सनातन धर्म से जुड़े हैं और यदि किसी भी प्रकार से उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कॉरपोरेट कंपनी या समूह द्वारा यदि धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई तो संगठन इसके खिलाफ सख्त रुख अपनाएगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्टोर प्रबंधन से स्पष्टिकरण की मांग की। इस दौरान कुछ विवादित बयान भी सामने आए जिससे माहौल और संवेदनशील हो गया। वहीं दूसरी ओर स्टोर प्रबंधन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिन इस मामले को लेकर एक घटनाक्रम सामने आया था जिसके बाद आज विरोध दर्ज कराया गया फिलहाल मामला तूल पकड़ता जा रहा है और शहर में इसे लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button