जबलपुरमध्य प्रदेश

अनियंत्रित लोडिंग ऑटो दीवार तोड़ दुकान में घुसा, एक घायल, चालक फरार

फरार चालक की तलाश शुरू

जबलपुर, यशभारत। शुक्रवार सुबह बेलखाडू सिमरिया तिराहा के समीप एक तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। ऑटो की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह पहले दुकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे अंदर पहुंच गया। इस हादसे में बंटू साहू की दुकान को भारी नुकसान हुआ है और अंदर रखा सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त एवं क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि ऑटो में सवार चंचल जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उक्त लोडिंग ऑटो पाटन के ब्यौहारी पड़रिया क्षेत्र से गेहूं लोड कर कृषि उपज मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिमरिया तिराहा के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026 04 17 at 13.51.58

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button