दमोह ।जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं अब लोगों की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला हिंडोरिया थाना क्षेत्र के कादीपुर तिगड्डा के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार 407 वाहन ने चाय की दुकान पर बैठे दो लोगों को टक्कर मार दी।
इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में घुस गया। वाहन की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह पूरी तरह जर्जर था और सड़कों पर चलने के लायक नहीं था।
फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और फिटनेस विहीन वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना यह होगा कि दमोह प्रशासन ऐसे कंडम और खतरनाक वाहनों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा
Back to top button