मध्य प्रदेशराज्य

खेल परिसर के रिनोवेशन को मिली मंजूरी : 3.94 करोड़ से निखरेगी सूरत, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/शहर के खेल परिसर भवन के रिनोवेशन एवं मरम्मत कार्य को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न पर सकारात्मक जवाब आया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेल परिसर भवन के रिनोवेशन व मरम्मत कार्य के लिए तैयार 3.94 करोड़ रुपये के प्राक्कलन (एस्टिमेट) को सक्षम समिति से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।

मंत्री सारंग ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण एजेंसी ‘मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल’ द्वारा इस कार्य की ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में कार्यस्थल पर मौजूद पुराने भवन को ध्वस्त करने के लिए कलेक्टर सागर से अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। पुराने भवन के ध्वस्तीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निविदा की आगामी प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर अधोसंरचना: विधायक शैलेंद्र जैन

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर के खेल परिसर के कायाकल्प से स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे जिले की खेल गतिविधियों को एक नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सागर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च स्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button