यशभारत डिंडोरी।डिंडोरी। जिले के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है शहपुरा के व्यवसायी योगेश सोनी आराधना सोनी के पुत्र मदर टेरेसा स्कूल के अथर्व सोनी ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है अथर्व ने विद्यालय के शिक्षकों व माता पिता को इसका श्रेय दिया है जिन्होंने लगातार सही दिशा में पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
ध्रुव कुमार साहू ने रचा इतिहास, 12 वीं कक्षा में प्रदेश टॉप-10 में हासिल किया 8वां स्थान
यशभारत डिंडोरी ।डिंडोरी जिले के गाड़ासरई निवासी ध्रुव कुमार साहू ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले ही नहीं, पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। ध्रुव ने विज्ञान संकाय से 500 में से 485 अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में 8वां स्थान हासिल किया है। ध्रुव ने इस सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया है।
जबेरा की होनहार बिटिया सुचिता ने मध्य प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया
दमोह, जबेरा । दमोह की होनहार स्टूडेंट सुचिता ने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर मध्य प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है ।
एमपी बोर्ड : कक्षा 12 वीं में कु. काजल नामदेव का सुयश
पथरिया । जिले के विकासखंड पथरिया से पत्रकार सुरेश नामदेव की पुत्री कु. काजल नामदेव ने एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में 94.8% अंक प्राप्त कर अपने परिवार सहित गुरूजनों का नाम रोशन किया हैं,काजल का सपना सिविल सेवा सर्विस में जाने का है।
साथ कक्षा 10वीं की प्रदेश प्रवीण सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरिया के होनहार विद्यार्थी परशुराम पटेल ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर यह शानदार परिणाम हासिल किया, जो अत्यंत गर्व का विषय है।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रतिवर्ष प्रदेश स्तर की सूची में विद्यार्थियों की यह शानदार उपस्थिति पथरियावासियों के लिए गौरव का विषय है।
इस उपलब्धि पर उनके शिक्षकों, परिवारजनों सहित सभी इष्ट मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए काजल नामदेव एवं परशुराम पटेल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Back to top button