कटनी

एसपी ने जारी की थानों की रैंकिंग, एनकेजे थाना अव्वल, थाना प्रभारियों से कहा : नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें

कटनी, यशभारत। पुलिस द्वारा जनसेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से माह मार्च के लिए जिले के समस्त थानों की जनसंतुष्टि आधारित रैंकिंग जारी की गई है। यह रैंकिंग थानों में आने वाले आगंतुकों एवं फरियादियों द्वारा दिए गए फीडबैक पर आधारित है। फीडबैक का संकलन आगंतुक रजिस्टर में दर्ज टिप्पणियों एवं डिजिटल स्कैनर के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं के आधार पर किया गया। साथ ही, प्राप्त प्रतिक्रियाओं की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्रॉस कॉलिंग कर पुष्टि भी की गई। माह फरवरी 2026 के शीर्ष 3 थानों में थाना एनकेजे कुल फीडबैक 92, संतुष्टि: 91.04 प्रतिशत, थाना कुठला कुल फीडबैक 89, संतुष्टि: 89.74 प्रतिशत, थाना स्लीमनाबाद कुल फीडबैक 85, संतुष्टि: 89.06 प्रतिशत शामिल है। इसी तरह निम्न रैंकिंग वाले थानों में थाना बहोरीबंद, थाना विजयराघवगढ एवं थाना बरही शामिल है।
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें, जिससे जनसंतुष्टि के स्तर में निरंतर वृद्धि हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button