मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल आएंगे स्लीमनाबाद, टनल परियोजना का करेंगे निरीक्षण
सलैया फाटक हेलीपैड पर सुबह 11:25 बजे होगा आगमन, जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2 बजे टीकमगढ़ के लिए होंगे रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल आएंगे स्लीमनाबाद, टनल परियोजना का करेंगे निरीक्षण
सलैया फाटक हेलीपैड पर सुबह 11:25 बजे होगा आगमन, जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2 बजे टीकमगढ़ के लिए होंगे रवाना
कटनी,यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के स्लीमनाबाद प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से सुबह 9:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर प्रातः 11:25 बजे स्लीमनाबाद के सलैया फाटक हेलीपैड पहुंचेंगे।
कटनी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बहुप्रतीक्षित नर्मदा नहर टनल परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे स्लीमनाबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे तथा क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन से साझा करेंगे।
स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2 बजे स्लीमनाबाद से हेलीकॉप्टर द्वारा टीकमगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।