भोपालमध्य प्रदेश

सड़क हादसे में घायल वेल्डिंग कारीगर ने तोड़ा दम

सड़क हादसे में घायल वेल्डिंग कारीगर ने तोड़ा दम

भोपाल, यशभारत। राजधानी के अशोक गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कोलवा गांव के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दो दिन पूर्व देर रात हुए हादसे में घायल युवक का हमीदिया अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आरिफ खान उम्र 28 साल पेशे से इंडस्ट्रियल एरिया में वेल्डिंग का काम करते थे। दो दिन पहले देर रात वह बिजली कॉलोनी की ओर से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में आरिफ के सिर पर गंभीर चोट आई थी। राहगीरों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर में गहरी चोट होने के कारण उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

आरिफ एक मेहनतकश परिवार से थे। उनके पिता हुमायूं खान मजदूरी करते हैं, जबकि बड़े भाई इरफान खान पेशे से बाइक मैकेनिक हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button