जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
महंगाई और गैस सिलेंडर को लेकर NSUI का विरोध, भाजपा कार्यालय के घेराव पर हंगामा
जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन घसीटा गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन प्रशासन द्वारा इसे दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।






