जबलपुर से हवाई सेवाओं की हो रही कटौती,31 मार्च से लागू नई फ्लाइट शेड्यूल
मुंबई की उड़ान अब नवी मुंबई से जबलपुर से दिल्ली-जगदलपुर की उड़ाने बंद

Reported by: Akash Pandey जबलपुर, यश भारत। संस्कारधानी की हवाई सेवाओं पर एक और बड़ा झटका लगा है। 29 मार्च से दिल्ली और जगदलपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा बंद होने जा रही है, जिससे शहर की राष्ट्रीय कनेक्टिविटी पर गंभीर असर पड़ने वाला है। लगातार घटती उड़ानों ने अब इस समस्या को संकट में बदल दिया है, जिसका असर आम यात्रियों से लेकर व्यापार और निवेश तक महसूस किया जा रहा है।
एयरलाइन के नए शेड्यूल में जबलपुर से दिल्ली और जगदलपुर की फ्लाइट्स हटाने का निर्णय लिया गया है। अब केवल बिलासपुर के लिए सप्ताह में दो उड़ानें ही संचालित होंगी। इससे खासतौर पर दिल्ली रूट पर निर्भर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी, क्योंकि यह शहर के सबसे व्यस्त और जरूरी रूट्स में से एक माना जाता था। रीवा एयरपोर्ट की ओर बढ़ता फोकस-जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन अब अपना ध्यान रीवा एयरपोर्ट पर केंद्रित कर रही है। हाल ही में शुरू हुए रीवा एयरपोर्ट से कई नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं। हैरानी की बात यह है कि जबलपुर से बंद की गई दिल्ली सेवा अब रीवा से संचालित की जा रही है, जिसे स्थानीय स्तर पर राजनीतिक प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

कर्मचारियों में असमंजस का माहौल-जबलपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत कर्मचारियों को अंबिकापुर सहित अन्य एयरपोर्ट्स पर ज्वाइन करने के मौखिक निर्देश दिए गए हैं। बिना लिखित आदेश के दिए गए इन निर्देशों ने कर्मचारियों के बीच असुरक्षा और भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।
फ्लाइट्स का बदला समय
दिल्ली, मुंबई (नवी मुंबई) और बिलासपुर रूट की उड़ानों के हेड्यूल में भी परिवर्तन हुआ है। सुबह और शाम की कई फ्लाइट्स के टाइम स्लॉट बदले गए हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का अपडेटेड समय जरूर चेक करने की सलाह दी गई है। एयरलाइंस द्वारा नए शेड्यूल के अनुसार संचालन शुरू कर दिया गया है।
प्लाइट नंबर (आगमन-प्रस्थान)
विमान प्रकार
रूट
IGO 2089/964
A320N
IGO 7307/7315
ATR72
IGO 791/792
A320N
IGO 7316/7308
ATR72
IGO 6586/6588
A320N
दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली
हैदराबाद-जबलपुर-इंदौर
नवी मुंबई-जबलपुर-नवी मुंबई
इंदौर-जबलपुर-हैदराबाद
बेंगलुरु-जबलपुर-बेंगलुरु
घटती उड़ानों से सिमटी हवाई पहुंच
लगातार कटौती के बाद अब जबलपुर से सीमित हवाई सेवा ही बची है। फिलहाल दिल्ली, इंदौर, नवी मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे चुनिंदा शहरों के लिए ही उड़ानें उपलब्ध हैं। साप्ताहिक उड़ानों की संख्या भी 48 से घटकर 44 रह गई है, जो गिरती कनेक्टिविटी की तस्वीर साफ दिखाती है।
महंगी होगी हवाई यात्रा
अलायंस एयर के पीछे हटने के बाद अब इंडिगो जैसी चुनिंदा एयरलाइंस ही विकल्प बची हैं। प्रतिस्पर्धा कम होने से किराए बढ़ने की आशंका है, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। कम विकल्प और ज्यादा किराया यात्रियों के लिए यह दोहरी मार साबित हो सकती है।
31 मार्च 2026 से लागू नई फ्लाइट शेड्यूल
जबलपुर एयरपोर्ट से 31 मार्च 2026 से नया समर फ्लाइट शेड्यूल लागू हो गया है। इसमें नियमित उड़ानों के साथ कुछ दिनों में अतिरिक्त फ्लाइट (बिलासपुर) भी संचालित होगी।
आगमन समय
प्रस्थान समय
08:20
08:50
09:00
09:20
11:55
12:25
12:50
13:10
14:00
14:30
विशेष उड़ान (सिर्फ शुक्रवार एवं रविवार)
7
LLR 698/697
ATR72
बिलासपुर-जबलपुर-बिलासपुर
11:50
12:15







