भोपालमध्यप्रदेश

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का नया पैंतरा, फर्जी लिंक भेजकर खाली किए जा रहे खाते

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का नया पैंतरा, फर्जी लिंक भेजकर खाली किए जा रहे खाते

भोपाल, यश भारत। वाहन चालान के नाम पर साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। मोबाइल पर ई-चालान का फर्जी मैसेज और संदिग्ध लिंक भेजकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। इसे लेकर थाना क्राइम ब्रांच, नगरीय पुलिस भोपाल ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।  
क्राइम ब्रांच द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, ठग अज्ञात मोबाइल नंबरों से e-Challan कटने का संदेश भेज रहे हैं, जिसमें वाहन नंबर, रसीद क्रमांक और भुगतान के लिए एक संदिग्ध लिंक दिया जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फर्जी लिंक पर क्लिक करता है या वहां अपनी जानकारी दर्ज करता है, तो कार्ड, यूपीआई या ओटीपी के जरिए ठगी होने का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी विभाग लिंक भेजकर सीधे भुगतान नहीं मांगता है।  
बचाव के लिए यह सावधानियां अपनाएं
अज्ञात नंबर से आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।  
किसी भी लिंक पर कार्ड, यूपीआई या ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button