भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

लालपरेड ग्राउंड में सी.एम. यूथ कॉन्क्लेव कल: 600 बसों से पहुंचेंगे युवा, सुबह 8 बजे से बदलेगा शहर का ट्रैफिक

लालपरेड ग्राउंड में सी.एम. यूथ कॉन्क्लेव कल: 600 बसों से पहुंचेंगे युवा, सुबह 8 बजे से बदलेगा शहर का ट्रैफिक

भोपाल, यसभारत। राजधानी के लालपरेड ग्राउंड में 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले सी.एम. यूथ कॉन्क्लेव को लेकर नगरीय यातायात पुलिस भोपाल ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस विशाल आयोजन में भोपाल और आसपास के जिलों से लगभग 25 हजार युवाओं के शामिल होने का अनुमान है, जिन्हें लाने-ले जाने के लिए करीब 600 बसों का प्रबंध किया गया है। कार्यक्रम के बड़े स्वरूप को देखते हुए सुबह 8 बजे से शहर में भारी, व्यावसायिक और यात्री वाहनों के मार्गों में बदलावकिया गया है।

कार्यक्रम में आने वाली बसों और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

रायसेन रोड की ओर से आने वाली बसें पटेल नगर बायपास, पिपलानी, चेतक ब्रिज, एमपी नगर और पुरानी जेल रोड होकर लालपरेड मैदान पर युवाओं को ड्रॉप करेंगी। इसके बाद बसें पुरानी जेल परिसर मैदान में पार्क होंगी। नर्मदापुरम रोड की बसें 11 मील, बागसेवनिया, सावरकर सेतु और पुरानी जेल रोड होकर लालपरेड मैदान पर युवाओं को उतारकर पुरानी जेल परिसर में पार्क की जाएंगी।

वहीं, रातीबड़ व नीलबड़ की ओर से आने वाले वाहन भदभदा, माता मंदिर, रोशनपुरा और गांधीपार्क होकर लालपरेड (विजय द्वार) पर ड्रॉप कर एम.एल.ए. रेस्ट हाउस में पार्क होंगे। लालघाटी और वीआईपी रोड की तरफ से आने वाले वाहन पॉलीटेक्निक चौराहा और गांधीपार्क होकर विजय द्वार पर ड्रॉप कर रविन्द्र भवन में खड़े किए जाएंगे। इसके अलावा भारत टॉकीज व लिली टॉकीज की ओर से आने वाले वाहन पीएचक्यू तिराहा होकर विजय द्वार पर ड्रॉप करेंगे और सिकंदरिया मैदान जहांगीराबाद थाने के सामने में पार्क होंगे।

आम यातायात के लिए परिवर्तित मार्ग

हमीदिया रोड से अल्पना तिराहा होकर रोशनपुरा की ओर जाने वाले भारी, मध्यम, हल्के व व्यावसायिक वाहन अब संगम तिराहा, बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, सुभाष ओवर ब्रिज और डीबी मॉल होकर आवागमन कर सकेंगे। जिन्सी चौराहे से पुराना पीएचक्यू जाने वाले वाहन लिली चौराहे का उपयोग कर सकेंगे। एमपी नगर/हबीबगंज से एयरपोर्ट या वीआईपी रोड जाने वाले वाहन लिंक रोड नंबर-1, रोशनपुरा चौराहा, बाणगंगा चौराहा और पॉलीटेक्निक होकर निकल सकेंगे। संगम टॉकीज, भारत टॉकीज, लिली तिराहा, जिन्सी चौराहा, एमपी नगर, रोशनपुरा और मछली घर के पास वाहनों का दबाव अधिक रहने से लगातार डायवर्जन रहेगा।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जाने वाले ध्यान दें

भोपाल स्टेशन प्लेटफॉर्म नं.6 व नादरा बस स्टैंड जाने के लिए पॉलीटेक्निक चौराहा, रेतघाट, रॉयल मार्केट और हमीदिया रोड का रास्ता अपनाएं। वहीं भोपाल स्टेशन प्लेटफॉर्म नं.1 जाने के लिए सुभाष ओवरब्रिज, प्रभात चौराहा और 80 फीट रोड से होकर जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button