देश

फेरबदल : मनु मिश्रा अब कटनी जिला कांग्रेस के नये प्रभारी, वीरेंद्र द्विवेदी भेजे गए छतरपुर

कटनी, यशभारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कटनी जिले में अब नया प्रभारी बनाया है। राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी के अनुमोदन से प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी के नये प्रभारी के रूप में दमोह के कद्दावर नेता मनु मिश्रा की नियुक्ति की है । श्री मिश्रा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हैं तथा लम्बा राजनैतिक अनुभव रखते है। निश्चित रूप से उनकी नियुक्ति से कांग्रेस में कटनी जिले में नयी ऊर्जा का संचार होगा। आज दोपहर यशभारत से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर कटनी में कांग्रेस की जमीनी मजबूती के लिए काम करेंगे। आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे कटनी आकर स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे तथा संगठन की बैठक लेंगे। जानकारी के मुताबिक हाल ही में भोपाल में जिलाध्यक्षों और प्रभारियों की अलग अलग हुयी समीक्षा बैठकों के बाद निर्णय लेते हुए मनु मिश्रा को कटनी जिले के संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व जिला प्रभारी वीरेन्द्र द्विवेदी को छतरपुर भेजा गया है।

images 45

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button