कटनी

नवमी पर मंदिरों में गंूजे माता के जयकारे, हवन, कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन, आज शाम जवारा जुलूस से होगा नवरात्र का समापन

कटनी, यशभारत। शहर में आज चैत्र नवरात्र पर्व की नवमी मनाई जा रही है। इस अवसर पर मंदिरों और घरों में मां सिद्धदात्री की पूजा अर्चना की गई। घरों में जहां कन्या भोजन का आयोजन हुआ तो वहीं मंदिरों में मातारानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। शहर के प्रमुख आस्था के केन्द्र मां जालपा मढिय़ा में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर तक चलता रहा। आज शुक्रवार को जवारा विर्सजन के साथ पर्व का समापन हो जाएगा। अपार भक्तिभाव के बीच विभिन्न देवी मंदिरों से जवारे उठेंगे तथा विर्सजित होने के लिए निकलेंगे। जालपा देवी मढिय़ा में शाम 7 बजे जवारा जुलूस शुरू होगा। इसके अलावा अन्य देवी मंदिरों के जवारे भी परंपरानुसार निकाले जाएंगे और कटनी नदी के विभिन्न घाटों में विसर्जित किए जाएंगे। शहर की परंपरा रही है कि जवारे देखने के बाद श्रद्घालु अपना नौ दिवसीय व्रत तोड़ लेते हैं। आज शहर में जगह-जगह कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिरों में माता के दर्शन कर पूजा अर्चना करने एवं पुण्यलाभ अर्जित करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जालपा मढिय़ा, आजाद चौक स्थित आदिशक्ति जगत जननी दुर्गा मंदिर, बाबली टोला स्थित मरही माता मंदिर, झंडा बाजार खेरमाई मंदिर, भूमि प्रकट मां शारदा मंदिर बरगवां, घंटाघर स्थित काली मंदिर, अशोक कालोनी स्थित मां शेरावाली मंदिर, तिलक कालेज रोड स्थित खेरमाई मंदिर, खिरहनी फाटक के पास स्थित भूमि प्रकट मां शारदा मंदिर, तिलक कॉलेज रोड स्थित बलखंडी माता की मढिय़ा, खेरमाई माता मंदिर ओएफके, दखिन माता की मढिय़ा खिरहनी फाटक, दुर्गा मंदिर एसीसी, खेरमाई मढिय़ा विवेकानंद वार्ड, चंडिका देवी मंदिर, शहीद द्वार दुर्गा मंदिर, विश्राम बाबा स्थित काली मंदिर, एमपीईबी के पास स्थित दुर्गा मंदिर उपनगरीय क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई।
आज भक्तिभाव के बीच विर्सजित होंगे जवारे
आज जवारा विर्सजन के साथ नवरात्र का समापन होगा। जालपा मढिय़ा से शाम 7 बजे जवारा विसर्जन जुलूस शुरू होगा, पुरानी बस्ती, जवारा गली होते हुए कटनी नदी पहुंचेगा, जहां भक्तिभाव के बीच जवारों का विसर्जन होगा। इसके अलावा अन्य मंदिरों से भी जवारा जुलूस शुरू होगा और कटनी नदी के विभिन्न घाटों पर जवारों का श्रद्धा और आस्था के साथ विसर्जन किया जाएगा। बावली टोला स्थित मरही माता मंदिर के जवारे भी आज विसर्जित किए जाएंगे। शाम 7 बजे मंदिर से जवारा विसर्जन जुलूस शुरू होगा, जो आजाद चौक होते हुए कटनी नदी पहुंचेगा। यहां आस्था के साथ जवारों का विसर्जन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button