कटनी

शहडोल में मिला चोरी गया ट्रैक्टर, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया बरामद, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

ेकटनी, यशभारत। विजयराघवगढ़ पुलिस को चोरी गए ट्रैक्टर को बरामद करने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाने में 21 जून को शंभू शिवहरे पिता स्व.मिठाई शिवहरे निवासी ग्राम खजुरा ने ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 54 जेडबी 1318 चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार रूपए आंकी गई थी। शिकायत में बताया गया था कि ग्राम हिनौता स्थित ट्रेक्टर चालक राजेन्द्र केवट के घर के सामने से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गय था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध दर्ज कर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे द्वारा अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गए वाहन ट्रेक्टर की तलाश के लिए पुलिस टीम तैयार की गई। पुलिस टीम द्वारा जिला शहडोल क्षेत्र अन्तर्गत थाना गोहपार क्षेत्र में चोरी गया ट्रेक्टर को जब्त किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, एएसआई संतोष कुमार स्वामी, आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button