बड़वारा पुलिस नें किया गैस सिलेण्डर चोर गिरोह का पर्दाफाश, ऑटो एवं 8 गैस सिलेंडर बरामद

कटनी, यशभारत। बड़वारा पुलिस ने गैस सिलेंडर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 गैस सिलेंडर बरामद करते हुए चोरी में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा सिलेण्डर चोरी करने वालो को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी बड़वारा के के पटेल को निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्रामो के शासकीय विद्यालयों में हुए गैस सिलेण्डर चोरी के आरोपीगणों की पता तलास गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी को फरियादी श्रीमति राधा रैदास पति सुनील कुमार रैदास निवासी गुरुनानक वार्ड सब्जी मंडी के पास हाल प्राथमिक शाला अमाड़ी ने स्कूल से गैस सिलेण्डर चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्द किया गया है। इसी प्रकार 18 मार्च को फरियादी संतोष सिहं पिता दुर्जन सिंह बरकड़े माथ्यमिक शाला पौड़ी का रिपोर्ट लेख कराया कि इनकी शासकीय रसोई से 2 नग गैस सिलेण्डर चोरी गये है की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा मे अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार दिनांक 21 मार्च को फरियादी पंकज कुमार राय पिता डोरीलाल राय शासकीय माध्यमिक शाला भजिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इनके विद्यालय के शासकीय रसोई से 5 नग गैस सिलेण्डर चोरी हो जाने की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उक्त तीनो घटनाओं में चोरी गये गैस सिलेण्डर चोरो की पता तलास कर गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी बड़वारा केके पटेल को निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी बड़वारा द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। जो टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों मनोज कुमार उर्फ मन्नू यादव पिता बहोरीलाल यादव निवासी ग्राम भजिया हाल रोशन नगर एवं दीपक कुशवाहा पिता स्व.भगवानदास कुशवाहा निवासी खिरहनी लाल टोपी रास्ता स्थाई ग्राम खदीया थाना मझौली जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया गया आरोपियों द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि वह रात्रि में ऑटो क्र. एमपी 21 आर 1639 से विभिन्न स्थानो से गैस सिलेण्डर चोरी करते थे । घटना में संलिप्त अपचारी बालक को अभिरक्षा लिया गया है । उक्त आरोपीगणों से चोरी गये कुल 8 गैस सिलेण्डर कीमती 25 हजार रुपये के बरादम किये गये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो क्र.एमपी 21 आर 1639 जप्त की गई । गिरप्तार शुदा आरोपीगणों को न्यायालय पेश किया गया एवं विधि विरुद्ध अपचारी बालक को माननीय किशोर न्यायालय कटनी में पेश किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, उनि व्ही एस जायसवाल, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, सायबर सेल से आरक्षक अमित श्रीपाल, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही ।






