देश

5 दिन में 700 करोड़ पार: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स

मुंबई,यशभारत। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’: द रिवेंज ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने महज 5 दिनों में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेकर सनसनी मचा दी, जबकि पेड प्रीव्यू से भी भारी कमाई हुई। लगातार मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के चलते फिल्म ने हिंदी सिनेमा के 113 साल के इतिहास में सबसे तेजी से 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

पहले 5 दिनों में फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 700 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। अमेरिका, यूके समेत कई विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह का एक्शन और जासूसी अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही संजय दत्त , अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे सितारों की मौजूदगी ने फिल्म को और मजबूत बनाया है।

जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए यह जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। साफ है—‘धुरंधर 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक तूफान बन चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button