कटनी

स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने “निगमायुक्त” बड़ा कदम

कंट्रोल रूम स्थापित, नागरिक अब टोल-फ्री नंबर से शिकायतें तुरंत दर्ज करा सकेंगे

कंट्रोल रूम स्थापित, नागरिक अब टोल-फ्री नंबर से शिकायतें तुरंत दर्ज करा सकेंगे

कटनी, यशभारत। नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने यह नया कदम उठाया है, ताकि नागरिक अपनी सफाई संबंधी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें।
टोल-फ्री नंबर जारी:
कंट्रोल रूम के लिए दो टोल-फ्री नंबर 1800 233 0877 और 14420 जारी किए गए हैं। नागरिक इन नंबरों पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क कर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

शिकायतों का त्वरित निराकरण:

स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी एवं सहायक यंत्री आदेश जैन ने बताया कि कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है, जिससे शिकायतों का त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। प्रमुख शिकायतों में सेप्टिक टैंक की सफाई, निर्माण सामग्री उठवाना, सार्वजनिक नालियों और सड़कों की सफाई शामिल हैं।

निगमायुक्त के निर्देश:

निगमायुक्त ने अधिकारियों को कहा है कि प्रत्येक शिकायत का विवरण, संबंधित कर्मचारी और उसके समाधान की स्थिति नियमानुसार पंजीकृत की जाए और नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
नागरिकों से अपील:
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी स्वच्छता संबंधी समस्या की स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करें और नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने में निगम प्रशासन का सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button