ग्वालियरमध्य प्रदेशराज्य

काम की तलाश में आए युवक की पीट पीट कर हत्या : दोस्त ने ही दिया हत्याकांड की वारदात को अंजाम 

Table of Contents

ग्वालियर l मोहना थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब पीने के बाद मोबाइल के लिए हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

 घटना मोहना बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय के सामने हुई। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया।सूचना मिलते ही मोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को ग्वालियर के डेड हाउस में रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 बताया जा रहा है कि मुरैना के आमपुरा स्थित एसएएफ लाइन के पास रहने वाला 35 वर्षीय ऋषि सिंह पुत्र दिनेश सिंह सिकरवार काम की तलाश में था। उसका दोस्त दीपक शाक्य उसे काम दिलाने के लिए ग्वालियर के मोहना क्षेत्र में लेकर आया था। जहां भोजनालय में दोनों का मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया और आरोपी ने डंडे से पीट-पीटकर दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया l पुलिस ने मर्ग कायम कर, आरोपी की तलाश में जुटी हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button