कटनी
कटनी जंक्शन के पास बड़ा हादसा, गायत्री नगर रेल आउटर के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, रेल यातायात अवरूद्ध, सुधार कार्य शुरू

कटनी, यशभारत। कटनी-बिलासपुर रेलखंड के गायत्री नगर रेल आउटर के पास आज सुबह करीब 11 बजे मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद कटनी से लेकर जबलपुर तक हडक़म्प मच गया। आनन-फानन रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि कोयला लोड एक मालगाड़ी आज सुबह कटनी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे कटनी-बिलासपुर रेलमार्ग अवरूद्ध हो गया। जानकारी के मुताबिक मौके पर सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सुधार कार्य पूर्ण करते हुए रेल यातायात को सुचारू किया जाएगा।






