जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मार्च से होगा शुरू

भोपाल,। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पांच मार्च से शुरू हो जाएगा। 28 फरवरी तक हो चुकी परीक्षाओं की कापियां जांची जाएंगी। पहले चरण में करीब 60 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके बाद मार्च में होने वाले पेपरों की कापियां 16 मार्च से जांची जाएंगी। माशिमं द्वारा इस संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मूल्यांकन जिला स्तर पर किया जाएगा।







