मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से  बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस 

Table of Contents

दमोह lसिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीजी कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे 63 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे अभय पिता भगवान दास खरे (63 वर्ष), निवासी सिविल वार्ड दमोह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि फरार वाहन की पहचान की जा सके। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button