ऑपरेशन शिकंजा : निवार पुलिस ने शराब बेचने वालों पर कसा शिकंजा, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत संयुक्त रूप से टीम बनाकर दविश देकर आरोपिया सत्तो बाई बर्मन पिता मनीराम बर्मन निवार के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब, मोतीलाल आदिवासी पिता विकेट आदिवासी उम्र 56 निवासी तखला के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं खुले में बैठकर शराब पीने बालों अनिल बर्मन पिता मुन्ना लाल निवासी ग्राम धपई थाना माधवनगर, संतोष बर्मन पिता रामरतन बर्मन निवासी ग्राम धपई थाना माधवनगर, प्रेम बर्मन पिता रामकिशन निवासी ग्राम धपई थाना माधवनगर, श्रीराम बर्मन पिता गोवर्धन निवासी ग्राम धपई थाना माधवनगर, धर्मेंद्र तिवारी पिता सत्यनारायण तिवारी निवासी रेपुरा चौकी बिलहरी थाना कुठला 5 लोगों को धारा 36(बी) आब.एक्ट में गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा ,प्र.आर. मनीष असैया , आरक्षक अरविंद, वकील यादव की मुख्य भूमिका रही।






