गोहलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख रुपये के चोरी के वाहन बरामद

जबलपुर यश भारत। संस्कारधानी में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (IPS) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोहलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह को दबोचते हुए उनके कब्जे से 4 एक्सिस स्कूटी, 1 पल्सर 220 सीसी और 1 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त किए गए इन वाहनों की कुल कीमत लगभग 7,00,000/- रुपये आंकी गई है। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता (IPS), नगर पुलिस अधीक्षक मधुर पटेरिया और थाना प्रभारी रितेश पांडेय के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई।
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि गोहलपुर पेट्रोलिंग टीम को इलाके के भ्रमण के दौरान तीन संदिग्ध युवक एक पल्सर 220 सीसी मोटरसाइकिल के साथ मिले, जिसे वे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने जब घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा और पूछताछ की, तो उनकी पहचान मोहम्मद मुख्तार उर्फ उमर खान (18 वर्ष), गुड्डू उर्फ गिरीश विश्वकर्मा (18 वर्ष) और कृष्ण यादव (18 वर्ष), तीनों निवासी गढ़ा, के रूप में हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब 7 दिन पहले अमखेरा गोहलपुर से यह पल्सर चोरी की थी। इसके अलावा आरोपियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ग्वारीघाट, ओमती, घमापुर और कोतवाली से भी कई वाहन चोरी करना कबूल किया।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि चोरी की कुछ गाड़ियाँ अन्य सहयोगियों के माध्यम से खपाने की कोशिश की गई थी, जिनमें से कुछ पूर्व में गढ़ा पुलिस द्वारा जब्त की जा चुकी हैं। हालांकि, ताजा कार्यवाही में पुलिस ने रद्दी चौकी स्थित बिनको बार के पीछे छिपाकर रखी गई 3 अन्य गाड़ियाँ भी बरामद की हैं। गोहलपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 303 (2) एवं बीएनएसएस (BNSS) की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर ली है। इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी रितेश पांडेय, एसएसपी अंबुज पांडे, एसएसपी संतराम बागरी, प्र.आर. 84 प्रमोद राय, प्र.आर. 970 जितेंद्र तिवारी, प्र.आर. जितेंद्र यादव, आर. आलोक यादव, आर. गोपाल राय, आर.1567 अभिरंजन सिंह, आर. 2455 समरेन्द्र सिंह, दिनेश दुबे, लालजी यादव rahi







