कटनी
बड़ा हादसा : रीठी रोड पर मार्शल और पिकअप में सीधी भिंड़त, कई घायल, दोनों वाहनों के चालकों की हालत गंभीर

्रकटनी, यशभारत। कटनी-रीठी सडक़ मार्ग पर आज दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। रीठी से कटनी की ओर आ रही एक मार्शल गाड़ी विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन से टकरा गई। भिंड़त इतनी भयावह थी कि मार्शल गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में मार्शल गाड़ी क्रमांक एमपी 21 जेडएच 3719 में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। बताया जाता है कि घटना में दोनों ही वाहनों के चालकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने 108 एम्बुलेंस को खबर की। खबर मिलते ही 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटना की वजह से कटनी रीठी रोड पर जाम लग गया।







