खड़गे का पीएम पर तीखा हमला: बोले- मोदी डरपोक प्रधानमंत्री, आंख में आंख डालकर बात नहीं कर पाते

खड़गे का पीएम पर तीखा हमला: बोले- मोदी डरपोक प्रधानमंत्री, आंख में आंख डालकर बात नहीं कर पाते
भोपाल, यशभारत। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें डरपोक और सरेंडर मोदी करार दिया है। विपक्षी गठबंधन की एक सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने प्रधानमंत्री की कार्यशैली और उनकी नीयत पर गंभीर सवाल उठाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस से क्यों भागते हैं मोदी?
खड़गे ने प्रधानमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा, मैंने मोदी जैसा प्रधानमंत्री आज तक नहीं देखा जो जनता और मीडिया के सवालों का सामना करने से डरता हो। मोदी आज आंख में आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते। वह अपनी बात तो थोपते हैं, लेकिन किसी के सवाल नहीं सुनते। उन्होंने आगे कहा कि पीएम केवल ‘मन की बात’ करते हैं, लेकिन एक भी खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाते।
चाय के बहाने देश बेचने का आरोप
प्रधानमंत्री के पुराने ‘चाय वाले’ वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए खड़गे ने कहा, मोदी जी रोज उठकर चाय पर चर्चा की बात करते थे, लेकिन असल में वह चाय की आड़ में देश को बेचने की बात कर रहे थे। उन्होंने किसानों के साथ छल किया है और देश के संसाधनों को अपनों के हाथ सौंप दिया है।
नरेंद्र मोदी डरपोक पीएम हैं। वह सिर्फ डराने की राजनीति करते हैं, लेकिन वह भूल रहे हैं कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का रहा है, हम डरने वाले नहीं हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे, अध्यक्ष, कांग्रेस






