दमोह। जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिग्रामपुर चौकी के पास पेट्रोल पंप के आगे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीनदयाल शुक्ला निवासी सिग्रामपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे और आरक्षक वीरेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
Back to top button