जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा ओवरब्रिज से गिरा वाहन, 3 की दर्दनाक मौत, 8 घायलों की हालत गंभीर

बरमान में एनएच 44 पर यह दुर्घटना हुई

भीषण सड़क हादसा ओवरब्रिज से गिरा वाहन, 3 की दर्दनाक मौत, 8 घायलों की हालत गंभीर

 

nsg%20acci

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। घायलों में से आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यहां मजदूरों से भरी एक पिकअप ब्रिज से नीचे जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत घायलों को निकालकर करेली अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पिकअप में सवार सभी लोग छिंदवाड़ा जिले के निवासी थी जोकि मजदूरी करने नरसिंहपुर आ रहे थे। पुलिस के अनुसार मजदूरों से भरा वाहन एकाएक बेकाबू हो गया और डिवाइडर से टकराकर ब्रिज से नीचे गिर गया। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। घायल मजदूरों में 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बरमान में एनएच 44 पर यह दुर्घटना हुई

बरमान में एनएच 44 पर यह दुर्घटना हुई। अनियंत्रित पिकअप ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे के बाद सड़क पर लाशें बिछ गईं। राहगीरों ने किसी तरह रेस्क्यू कर घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा। पिकअप में सवार सभी मजदूर छिंदवाड़ा जिले के सुरला खापा से नरसिंहपुर आ रहे थे। ये मजदूर रबी की फसल की कटाई के लिए राजमार्ग पर जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button