भोपालमध्य प्रदेश

कोलार पुलिस के हत्थे चढ़ा शहर का शातिर बदमाश,15 वारदातों को दे चुका है अंजाम

कोलार पुलिस के हत्थे चढ़ा शहर का शातिर बदमाश,15 वारदातों को दे चुका है अंजाम

2 लाख का मशरूका बरामद, जेके अस्पताल की पार्किंग में संदिग्ध हालत में घूमते पकड़ाया, 

भोपाल, यश भारत। राजधानी की कोलार पुलिस ने शहर के एक शातिर बदमाश शिव नारायण प्रजापति उर्फ चमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 2 लाख रुपये कीमत की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में डकैती, चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के करीब 15 मामले दर्ज हैं।

थाना प्रभारी कोलार, संजय सोनी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जेके अस्पताल की पार्किंग में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिव नारायण प्रजापति (32) निवासी बीएचईएल क्वार्टर, गोविंदपुरा बताया। कोलार क्षेत्र में घूमने का कारण पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद उसे थाने लाकर बारीकी से की गई पूछताछ में आरोपी ने वंदना नगर (टी सेक्टर) में बीते 17 सितंबर को एक मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने वहां से एक कीमती रॉयल एनफील्ड बाइक और गैस सिलेंडर पार किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button